टीवी सीरियल जोधा अकबर को सभी ने काफी पसंद करते हैं। इसमें परिधि शर्मा ने जोधा का किरदार निभाया। उनकी ख़ूबसूरती और एक्टिंग की भी बहुत तारीफ की थी और लगभग 2 साल चले इस सीरियल ने लोगों को अपने आप से जोड़े रखा और खूब पसंद किये गए कार्यक्रमों में से एक बना।
12 Nov, 2017 02:04 PMमुंबई: टीवी सीरियल जोधा अकबर को सभी ने काफी पसंद करते हैं। इसमें परिधि शर्मा ने जोधा का किरदार निभाया। उनकी ख़ूबसूरती और एक्टिंग की भी बहुत तारीफ की थी और लगभग 2 साल चले इस सीरियल ने लोगों को अपने आप से जोड़े रखा और खूब पसंद किये गए कार्यक्रमों में से एक बना।
हाल ही में परिधि शर्मा रियल लाइफ में माँ बनी हैं और अपने परिवार के साथ और अपने नन्हे मुन्ने प्यारे बेटे की परवरिश में व्यस्त हो गयी हैं। फिलहाल परिधि का टीवी पर वापसी का कोई इरादा नहीं है।
परिधि शर्मा अपने परिवार के साथ गईं थी मंदिर
अपने बेटे के जनम के बाद परिधि अपने परिवार के साथ मंदिर में माथा टेकने गयी थी जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी और उनको देखकर लग रहा था की वो बहुत खुश हैं और वापिस टीवी पर आने का अभी कोई इरादा नहीं है।
परिधि शर्मा ने कॉलेज के फ्रेंड से की शादी
बेहद ही प्राइवेट तरीके से और सिर्फ नज़दीकी दोस्तों एवं सम्बन्धियों के बीच परिधि शर्मा ने अपने कॉलेज फ्रेंड तन्मय सक्सेना से 2011 में शादी की थी। तन्मय एक अच्छे बिज़नेस मैन हैं और दोनों अब अपने बेटे के साथ बेहद खुश हैं।
जोधा अकबर से मिली प्रशंसा
परिधि शर्मा को जोधा अकबर सीरियल से बहुत तारीफ मिली लेकिन आपको बता दें की उन्होंने इससे पहले और भी सीरियल में काम किया है जिसमें सीरियल तेरे मेरे सपने में मीरा के किरदार में थी और वहीँ शो रुक जाना नहीं में महक के किरदार में खूब पसंद की गयी थी। खैर हम परिधि को बहुत शुभकामनाये देते हैं और यही चाहते हैं की वो अपने बेटे को बहुत प्यार दें और हो सके तो फिर से एक बार सीरियल में नज़र आएं।