एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस ने कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर से शादी रचाई थी। जो जोनस और सोफी टर्नर ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। इस वेडिंग में सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे ज्यादा किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी।
15 Jul, 2019 08:41 AMलंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस ने कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर से शादी रचाई थी। जो और सोफी ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। इस वेडिंग में सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे ज्यादा किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी।
सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी फ्रांस के फेमस किले Chateau de Torreau में क्रिश्चियन स्टाइल में हुई थी। शादी में सोफी टर्नर ने जो वाइट कलर का रॉयल गाउन पहना था वो खूब चर्चा में रहा था।
फिलहाल ये न्यूली मैरिड कपल हनीमून पर है। कपल ने हाल ही में मालदीव से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। कपल मालदीव के Soneva Fushi रिसोर्ट में ठहरा है। इन तस्वीरों में दोनों एकदम रिलेक्स मूड में दिख रहे हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में सोफी पिंक स्विमसूट में बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं।
सोफी समुद्र के किनारे आराम फरमाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे तस्वीर में सोफी व्हाइट टी-शर्ट और शाॅट्स में बीच के पास खड़ी हुई हैं।
जो की बात करें तो वह कभी शतरंज खेलते हुए स्नैक्स एंजॉय कर रहे हैं तो कभी वॉटर स्लाइड का मजा लेते दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि कपल बेहद एक्सपेंसिव रिजॉर्ट में रुका है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
सोफी और जो ने हनीमून लोकेशन से कुछ दिन पहले एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें सोफी ने बताया कि इस वक्त वो अपने फोन को ज्यादा नहीं देख रही हैं। यही नहीं गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी इस दौरान वो अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम के बारे में बात करती नजर आई थीं।
बता दें कि इससे पहले कपल ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे।
वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता था। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।