एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर देर रात लॉस एंजिल्स में स्पॉट हुए। इस दौरान सोफी व्हाइट क्रॉप टॉप और लोअर के साथ ब्लै जैकेट में कैजुअल लुक में नजर आईं। वहींं, जो ब्लू सूट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। कपल ने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए।
10 Mar, 2019 05:15 PMलंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर देर रात लॉस एंजिल्स में स्पॉट हुए। इस दौरान सोफी व्हाइट क्रॉप टॉप और लोअर के साथ ब्लै जैकेट में कैजुअल लुक में नजर आईं। वहींं, जो ब्लू सूट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
कपल ने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए। जो और सोफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सोफी प्रियंका से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। हालांकि, सोफी और प्रियंका के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
बता दें कि वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता है। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।
अब फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। निक जोनस के बड़े भाई की जो जोनस की गर्लफ्रेंड और 'गेम ऑफ थ्रोंस' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर नजर आ रही हैं। अगर रिश्ता देखा जाए तो सोफी प्रियंका की जेठानी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते दिनों रिलीज अपने म्यूजिक वीडियो 'सकर' Sucker के लिए भी चर्चा में हैं। यह वीडियो जोनास ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
इस वीडियो में सोफी टर्नर भी नजर आईं थीं। Sucker गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। सोशल मीडिया पर अब तक इस गाने को डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।