main page

Satyameva Jayate 2 Poster: आंखों में तेज, हाथों में कुदाल लिए नजर आई दिव्या खोसला, जॉन अब्राहम बोले- जो तिरंगे पे जान देती है वो भारत मां की बेटी

Updated 24 October, 2021 04:54:09 PM

एक्टर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार इन दिनों फिल्म ''सत्यमेव जयते 2'' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ''सत्यमेव जयते 2'' में जॉन अब्राहम दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। दिव्या फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगी। हाल ही में मेकर्स ने दिव्या खोसला कुमार के लुक के साथ फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्ट को जॉन ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

मुंबई. एक्टर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार इन दिनों फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सत्यमेव जयते 2' में जॉन अब्राहम दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। दिव्या फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगी। हाल ही में मेकर्स ने दिव्या खोसला कुमार के लुक के साथ फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्ट को जॉन ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

Bollywood Tadka
पोस्टर में दिव्या खोसला कुमार व्हाइट सूट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने हाथ में कुल्हाड़ी पकड़ी हुई और आगे बढ़ रही है। एक्ट्रेस के खुले बाल हवा में उड़ रहे और आंखों में तेज दिखाई दे रहा है। भीड़ एक्ट्रेस का पीछा कर रही है। पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन ने लिखा, 'जो तिरंगे पे जान देती है वो भारत मां की बेटी है! फैंस इस पोस्टर को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें 'सत्यमेव जयते 2' 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। मिलाप मिलन जावेरी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निखिल आडवाणी ने फिल्म को प्रोडयूस किया है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

john abrahamdivya khosla kumarfilm satyameva jayate 2new posteroutBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...