main page

मुंबई सागा ट्रेलर: 'बंदूक तो सिर्फ़ शौंक के लिए रखता हूं, डराने के लिए नाम ही काफ़ी है', गैंगस्टर बने जॉन का एनकाउंटर करने निकले इमरान हाशमी

Updated 27 February, 2021 10:55:09 AM

फैंस बड़ी बेसबरी से जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर फैंस का इंतजार कम कर दिया है। जल्द ही फिल्म भी पर्दे पर रिलीज होगी। बीते शुक्रवार मुंबई सागा का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है। फैंस को भी ये ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।  ट्रेलर में इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो गैंगस्टर बने जॉन का एनकाउंटर करना चाहता है। फिल्म की कहानी 80 से 90 के उस दौर में

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस बड़ी बेसबरी से जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर फैंस का इंतजार कम कर दिया है। जल्द ही फिल्म भी पर्दे पर रिलीज होगी। बीते शुक्रवार मुंबई सागा का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है। फैंस को भी ये ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। 

Bollywood Tadka


कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर में इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो गैंगस्टर बने जॉन का एनकाउंटर करना चाहता है। फिल्म की कहानी 80 से 90 के उस दौर में स्थापित है, जब मुंबई में गैंगस्टर्स का बोलबाला था। ट्रेलर की शुरुआत अमरत्या (जॉन अब्राहम) से होती है। वह कहते हैं, ''जिसने हफ्ता दिया, अगला हाथ उसका कटेगा।''

 

अमरत्या का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जाता है। दिन-दहाड़े वो एक इंडस्ट्रियलिस्ट को मार डालता है। वो कहता है- बंदूक तो सिर्फ़ शौक के लिए रखता हूं, डराने के लिए नाम ही काफ़ी है। इसके बाद अमरत्या के कई दुश्मन बन जाते हैं और उसे मारने वाले पुलिस अफ़सर के लिए 10 करोड़ इनाम का ऐलान किया जाता है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने इमरान हाशमी उसके पीछे पड़ जाते हैं। 

Bollywood Tadka


फिल्म की बात करें तो मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फ़िल्म में जॉन और इमरान के अलावा काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते, अंजना सुखानी भी अहम किरदार में शामिल हैं। ये फिल्म 19 मार्च को पर्दे पर रिलीज होगी।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

John AbrahamEmraan HashmifilmMumbai SagatrailerreleasedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...