main page

सत्यमेव जयते का बनेगा पार्ट 2 ,धमाल मचाते नज़र आएंगे एक्शन हीरो जॉन अब्राहम

Updated 28 September, 2019 08:17:17 PM

बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जॉन को लेकर खबरें हैं कि वह बहुत जल्द सुपरहिट फिल्म सत्यमेव जयते के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं।

मुंबईः बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जॉन को लेकर खबरें हैं कि वह बहुत जल्द सुपरहिट फिल्म सत्यमेव जयते के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

जी हां, खबरें हैं कि 2018 में रिलीज हुई फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को सत्यमेव जयते 2 नाम से बनाया जाएगा। 

Bollywood Tadka

रिपोर्टस के मुताबिक, फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार की मुख्य भूमिका होगी। भूषण कुमार और निखिल आडवाणी निर्मित सत्यमेव जयते 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। बता दें अगले साल गांधी जंयती पर दो बड़ी फिल्में क्लैश हो रही है।
Bollywood Tadka
जॉन अब्राहम स्टारर सत्यमेव जयते 2 और विक्की कौशल स्टारर सरदार उधम सिंह एक ही दिन 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज हो रही है।
 

ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम और विक्की कौशल की भिडंत होने वाली है। विक्की की फिल्म सरदार उधम सिंह की रिलीज डेट का ऐलान पहले किया गया था। 

 

: Pawan Insha

john abraham satyamev jayate 2john abrahamjohn abraham newsjohn abraham new movieBollywoodbollywood top newsbollywood latest newsbollywood hindi newsbollywood khabarbreaking newsbollywood breaking news

loading...