बाॅलीवुड एक्टर जाॅन अब्राहम हाल ही में काॅमेडियन कपिल शर्मा के शो ''द कपिल शर्मा शो'' में पहुंचे। इस दौरान जाॅन ने अपनी जिंदगी के कई राज शेयर किए। यहां जॉन ने कपिल से अपने दिल की बात भी कही।
05 Apr, 2019 12:27 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर जाॅन अब्राहम हाल ही में काॅमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। इस दौरान जाॅन ने अपनी जिंदगी के कई राज शेयर किए। यहां जॉन ने कपिल से अपने दिल की बात भी कही।
जाॅन ने कहा कि अगर वह लड़की होते तो शायद कपिल से प्यार कर बैठते। इतना ही नहीं जॉन को कपिल का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि लड़कियां गुड लुक्स के अलावा पुरुष के अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर की ओर भी आकर्षित होती हैं। इतनी तारीफों के बाद कपिल तो जैसे सातवें आसमान पर जा पहुंचे।
इसके साथ ही कपिल ने शो में आए जाॅन और मौनी का टांग खिचाई भी की। शो पर आते ही कपिल ने जॉन की फिटनेस के राज उगलवाने के लिए कई पैंतरे अपनाए और कामयाब भी हुए। इस दौरान कपिल के एक सवाल पर जॉन ने बताया कि आउटडोर शूटिंग के दौरान जब उन्हें हेल्दी फूड नहीं मिलता तो वह सिर्फ अंडे खाना पसंद करते हैं।
बता दें कि दि कपिल के शो में जॉन अपनी फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। फिल्म की को-स्टार मौनी रॉय भी साथ थीं। यह एपिसोड रविवार रात 9.30 बजे प्रसारित होगा।