बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता शादी के बंधन में बंध गई हैं। निधि ने 7 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड बिनॉय गांधी शादी रचाई। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइटपर काफी वायरल हो रही हैं। इस रॉयल शा दी में बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की। निधि शादी में मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
10 Mar, 2021 09:17 AMमुंबई: बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता शादी के बंधन में बंध गई हैं। निधि ने 7 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड बिनॉय गांधी शादी रचाई। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइटपर काफी वायरल हो रही हैं।
इस रॉयल शा दी में बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की। निधि शादी में मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
दुल्हन बनीं निधी ने अपनी मां के साथ ट्विनिंग की थी। वहीं बिनॉय गांधी भी शेरवानी में खूब जम रहे हैं।
शादी के वेन्यू की बात करें तो निधि ने बाॅयफ्रेंड संग वहीं फेरे लिए जहां जहां जेपी दत्ता ने बिंदिया गोस्वामी को प्रपोज किया था। उन्होंने जिस लोकेशन और जिस पेड़ के नीचे शादी की थी। ये फक्शन जयपुर के रामबाग पैलेस में हुई, जिसे बेहद खूबसूरती से सजाया हुआ था।
संगीत सेरेमनी
शादी के अलावा संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इस दौरान निधि हैवी येलो कलर के लहंगे में नजर आई थी।वहीं दुल्हे राजा व्हाइट कुर्ता पजामा पहने नजर आए।
तस्वीर में निधि सिंगर अनू मलिक और उनके परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी, जिसमे एक्ट्रेस रवीना और अमृता सिंह का नाम भी शामिल है एक्टर अर्जुन रामपाल इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड गैबरीला के साथ नजर आ रहे हैं।