भारतीय क्रिकेटर टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा अपनी डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में धनाश्री का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है। लोग धनाश्री के इस वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं।
01 Sep, 2020 06:07 PMमुंबई. भारतीय क्रिकेटर टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा अपनी डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में धनाश्री का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है। लोग धनाश्री के इस वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं।
शेयर किए गए डांस वीडियो में धनाश्री 'अपना टाइम आएगा' गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई नज़र आ रही। वीडियो शेयर करते हुए धनाश्री ने लिखा- 'इस रविवार को और पावरफुल बनाते हैं। मैं अपने स्टूडेंट्स और अपनी क्लास को बहुत मिस कर रही हूं। रणवीर सिंह आ जाओ डांस करते हैं। मैं अपनी कक्षाओं को फिर से शुरू करने और अपने प्यारे लोगों से मिलने का वेट नहीं कर सकती। उन्होंने हमेशा मेरा स्पोर्ट किया है और वे लोग मेरी जर्नी का हिस्सा रहे हैं।
बता दें धनाश्री वर्मा फेमस यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। साथ ही साथ वे बहुत अच्छी डांसर भी हैं।