सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को 56 साल के हो गए हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री से उनके दोस्त उन्हें दिल से शुभकामनाएं देते नजर आएं। वहीं किंग खान की करीबी दोस्त जूही चावला ने उनके लिए बेहद खास किया, जिस पर एक्टर को भी खूब गर्व हो रहा होगा। जूही चावला ने शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके नाम से 500 पेड़ लगाने का संकल्प लिया, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
03 Nov, 2021 12:52 PMबॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को 56 साल के हो गए हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री से उनके दोस्त उन्हें दिल से शुभकामनाएं देते नजर आएं। वहीं किंग खान की करीबी दोस्त जूही चावला ने उनके लिए बेहद खास किया, जिस पर एक्टर को भी खूब गर्व हो रहा होगा।
जूही चावला ने शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके नाम से 500 पेड़ लगाने का संकल्प लिया, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने किंग खान संग कई तस्वीरों वाले एक फैन-निर्मित वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए एक्टर को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा- "हैप्पी बर्थडे शाहरुख...आपके नाम पर गिरवी रखे 500 पेड़..!! पूरे परिवार के प्यार से..!!! @iamsrk। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खूबसूरत एडिट के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया।
शाहरुख को जूही चावला से मिला यह पहला तोहफा नहीं है। इससे पहले पिछले साल जूही ने कावेरी कॉलिंग के लिए 500 पेड़ लगाकर एक्टर के बर्थडे को खास बनाया था।
बता दें, शाहरुख खान और जूही चावला की दोस्ती काफी पुरानी है। हाल ही में उनकी दोस्ती ने तब सुर्खियां बटोरीं जब शाहरुख के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया और बाद में ड्रग मामले में जमानत दे दी गई। जूही आर्यन की 1 लाख रुपये की जमानत पर हस्ताक्षर करने के लिए मुंबई सत्र न्यायालय में आगे आई थी और स्टार किड को हफ्तों बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होने में मदद की थी।