टीवी का फेमस विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस 15'' का जल्द ही आगाज होने वाला है। बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही हैं। हर बार की तरह सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। इस बार शो काफी अलग होने वाला है।वहीं अब BB15 के घर की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। इस बार का सेट जंगल थीम पर बना है। हर बार की तरह ही इस बार भी घर बेहद आलीशान है।
25 Sep, 2021 11:15 AMमुंबई: टीवी का फेमस विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 15' का जल्द ही आगाज होने वाला है। बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही हैं। हर बार की तरह सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। इस बार शो काफी अलग होने वाला है।वहीं अब BB15 के घर की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। इस बार का सेट जंगल थीम पर बना है। हर बार की तरह ही इस बार भी घर बेहद आलीशान है।
इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिग बॉस का घर इस बार अंदर से कैसा दिखने वाला है, साथ ही किस तरह की व्यवस्था इसके कंटेस्टेंट्स के लिए की गई है। आइए डालते हैं 'बिग बाॅस 15' के घर की तस्वीरों पर एक नजर...
ये 4 कंटेस्टेंट्स हुए फाइनल
शो के अब तक चार कंटेस्टेंट्स के नाम का भी खुलासा हो गया है। आसिम रियाज के भाई उमर रियाज के अलावा डोनल बिष्ट नज़र आएंगी। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी' के प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी भी शामिल होंगे।