हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर की वाइफ और एक्ट्रेस हैले बीबर का आज बर्थेडे है। 22 नवंबर को हैले अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके पति जस्टिन ने उनके साथ बिताए रोमांटिक पलों की तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। फैंस उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।
22 Nov, 2022 03:42 PMबॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर की वाइफ और एक्ट्रेस हैले बीबर का आज बर्थेडे है। 22 नवंबर को हैले अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके पति जस्टिन ने उनके साथ बिताए रोमांटिक पलों की तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। फैंस उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।
जस्टिन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों नेचर के बीच क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
पहली तस्वीर में दोनों एक दूसरे के गले लग पोज दे रहे हैं, जबकि बाकियों में वे पौधों के साथ पोज देते हुए कोजी होते दिख रहे हैं।
दोनों एकदूजे को लिपकिस करते नजर आ रहे हैं। जबकि अन्य एक तस्वीर में कपल लेक किनारे बैठ पानी के साथ मस्ती करता दिख रहा है।
इन तस्वीरों के साथ वाइफ हैले को विश करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा-मेरे पसंदीदा इंसान XOXO को जन्मदिन मुबारक हो (जापान में) आपने जीवन को जादू बना दिया है। अपने बारे में हर चीज से जुनूनी। लव यू बम बम
फैंस जस्टिन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश भी कर रहे हैं।