मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ''कबीर सिंह'' का चौथा गाना ''कैसे हुआ'' रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहिद और कियारा की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। ये एक रोमांटिक गाना है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक मनोज मुंतशिर ने दिया है।
13 Jun, 2019 04:34 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का चौथा गाना 'कैसे हुआ' रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहिद और कियारा की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। ये एक रोमांटिक गाना है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक मनोज मुंतशिर ने दिया है।
गाने में शाहिद और कियारा का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे शाहिद कियारा के प्यार में पड़ रहे है। इससे पहले फिल्म के तीन गानें रिलीज हो चुके है। सभी गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि इस फिल्म में शाहिद एक मेडिकल स्टूडेंट का रोल निभा रहे हैं, जो बाद में डॉक्टर बन जाता है। लेकिन ब्रेकअप के बाद उसे शराब की लत लग जाती है। इसके अलावा वह काफी गुस्सैल हो जाता है। उसे अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रहता है। ट्रेलर में इसकी साफ झलक देखने को मिली थी। इसमें शाहिद, कियारा के प्यार में पागल लग रहे थे। फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी।