main page

कबीर खान की सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' का एंथम सॉन्ग सुन कर आपके भी रौंगटे हो जाएंगे खड़े

Updated 15 January, 2020 07:23:03 PM

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया की ''द फॉरगॉटन आर्मी'' (The Forgotten Army) आगामी हफ्तों में रिलीज होने जा रही है। वेब सीरीज के गीत का नाम ''आज़ादी के लिए'' है और इसे अरिजीत सिंह और तुषार जोशी ने आवाज दी है।

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया की 'द फॉरगॉटन आर्मी' आगामी हफ्तों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो के ट्रेलर ने दमदार विज्युल के साथ सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है जिसे 1942 से भारतीय सेना के संघर्षों को दर्शाने के लिए रीक्रिएट किया गया है।

 

अरिजीत सिंह और तुषार जोशी ने गाया है गाना
वेब सीरीज के गीत का नाम 'आज़ादी के लिए' है और इसे प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया है। वही, अरिजीत सिंह और तुषार जोशी की भावपूर्ण आवाज के साथ यह गाना श्लोक लाल और कौसर मुनीर द्वारा लिखित है।
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर यह एंथम शेयर किया है और लिखते है,'meri nass nass bahe tu watan, meri nass nass kahe ae watan.'

 

दुनिया के कई हिस्सो मे रिलीज होगी द फॉरगॉटन आर्मी
कबीर खान के निर्देशन में बनी इस श्रृंखला को भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा ओटीटी शो माना जा रहा है। प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए, शो को भारत, सिंगापुर और थाईलैंड में बड़े पैमाने पर शूट किया गया था।

भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की लड़ाई है यह फिल्म
यह श्रृंखला उन स्वतंत्रता सेनानियों की अनकही कहानी है जिन्होंने भारत की आजादी के लिए मुश्किलों और गोलियों से संघर्ष की जंग लड़ी थी। 'द फॉरगॉटन आर्मी - अजादी के लिए' दर्शकों को उस दौर में वापस ले जाएगी, जहाँ भारतीय स्वतंत्रता ने संघर्ष की लड़ाई लड़ी थी और 55,000 सैनिकों के बलिदान ने हमारी स्वतंत्रता में योगदान दिया था।

अनुभवी फिल्म निर्माता कबीर खान द्वारा निर्मित और निर्देशित, 'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' 24 जनवरी 2020 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

: Chandan

The Forgotten ArmyArijit SinghKabir Khanamazon

loading...