main page

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 'काचा बादाम' फेम भुबन बादायकर,सीने में लगी चोट, हाॅस्पिटल में हुए भर्ती

Updated 01 March, 2022 09:31:14 AM

सोशल मीडिया पर ''काचा बादाम'' गाना गाकर रातोंरात स्टार बने भुबन भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। भुबन बादायकर का एक्सिडेंट सोमवार रात पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुआ। भुबन को तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनका एक्सिडेंट तब हुआ जब वह कार चलाना सीख रहे थे। बताया जा रहा है कि भुबन के सीने में चोट लगी है। वह फिलहाल बीरभूम स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भुबन के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

मुंबई:सोशल मीडिया पर 'काचा बादाम' गाना गाकर रातोंरात स्टार बने भुबन भयानकसड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। भुबन बादायकर का एक्सिडेंट सोमवार रात पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुआ। भुबन को तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Bollywood Tadka

उनका एक्सिडेंट तब हुआ जब वह कार चलाना सीख रहे थे। बताया जा रहा है कि भुबन के सीने में चोट लगी है। वह फिलहाल बीरभूम स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भुबन के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Bollywood Tadka


भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वह वहां सड़कों पर कच्चा बादाम (मूंगफली) बेचते हुए 'काचा बादाम' गाते थे। एक शख्स ने उनका गाना गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और हर कोई भुबन से मिलने के लिए जुटने लगा।

Bollywood Tadka

भुबन ने हाल ही में मुंबई के एक पॉश होटल में परफॉर्म भी किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने एक म्यूजिक कंपनी के साथ भी गाना और वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसके लिए भुबन को 3 लाख रुपए मिले। म्यूजिक कंपनी ने भुबन के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया। भुबन बादायकर को उनके टैलेंट के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी सम्मानित किया था।

Content Writer: Smita Sharma

Kacha BadamsingerBhuban Badyakarcar accidentWest Bengal BirbhumBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...