''सिंघम गर्ल'' यानि काजल अग्रवाल ने अक्टूबर मेंबॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी रचाई थी। आज कपल की शादी पूरा एक महीना हो चुका है। इस खास मौके पर काजल ने पति संग कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर की हैं।
30 Nov, 2020 02:17 PMमुंबई: 'सिंघम गर्ल' यानि काजल अग्रवाल ने अक्टूबर मेंबॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी रचाई थी। आज कपल की शादी पूरा एक महीना हो चुका है। इस खास मौके पर काजल ने पति संग कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर की हैं।
काजल ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह पति के कंधे से लिपटी दिख रही हैं। वहीं एक और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में कपल हाथों में वाइन का गिलास थामें पोज दे रहा है।
काजल ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मुस्कुराते हुए अपनी पति को निहार रही हैं। काजल और गौतम की ये तस्वीरें उनके रिसेप्शन के दौरान की हैं। इन तस्वीरों के साथ काजल ने कैप्शन में लिखा-यहां हंसी, प्यार और सभी चीजों के लिए अच्छा है। #happyonemonth
बता दें कि काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर को मुंबई में एक-दूसरे का हाथ थामा था। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
इनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुईं। शादी के बाद इस कपल ने मालदीव में अपना हनीमून मनाया था। काजल ने हनीमून की फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर शेयर की थी।