main page

काजल अग्रवाल ने यूं फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग, जल्द बनेगी बॉयफ्रेंड गौतम किचलू की दुल्हनियां

Updated 24 October, 2020 12:48:26 PM

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। काजल बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एंगेजमेंट रिंग का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस एंगेजमेंट रिंग दिखाती हुई नजर आ रही है।

मुंबई. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। काजल बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एंगेजमेंट रिंग का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस एंगेजमेंट रिंग दिखाती हुई नजर आ रही है।

Bollywood Tadka

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बड़ी सी एंगेजमेंट रिंग दिखा रही है। वीडियो में काजल उंगलियों से ओके और थम्स अप का साइन भी बना रही हैं। वीडियो में शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-शादी वैनिटी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। काजल ने बहुत पहले गौतम से सगाई कर ली थी।

Bollywood Tadka
बता दें काजल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी मुंबई में होगी। शादी के फंक्शन दो दिन तक चलेंगे। इस दौरान दोनों के परिवार वाले और कुछ ही दोस्त शामिल होंगे। ये एक प्राइवेट सेरेमनी होगी। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के साथ घर पर बैचलर पार्टी रखी थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी। 

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो काजल साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। फिल्म ‘सिंघम’ में उनके काम को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा काजल बहुत जल्द  ‘इंडियन 2’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

kajal aggarwalshowingengagementringBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...