main page

B'day spcl: महज 16 की उम्र में काजोल ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू, फिर ऐसे बनाई इंडस्ट्री में खास प

Updated 05 August, 2020 11:32:51 AM

काजोल का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस 5 अगस्त को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर कही हैं। काजोल बॉलीवुड में शानदार पहचान बना चुकी हैं।  एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोंगो के दिलों पर राज किया हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुङी खास बातें-

मुंबई. काजोल का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस 5 अगस्त को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर कही हैं। काजोल बॉलीवुड में शानदार पहचान बना चुकी हैं।  एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोंगो के दिलों पर राज किया हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुङी खास बातें---

Bollywood Tadka
उनका जन्म 5 अगस्त को हुआ था। आपको बता दें कि काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी देवगन है।उनकी शादी अजय देवगन से हुई है। काजोल नब्बे के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसस में से एक हैं। काजोल शुरू से एक फिल्मी परिवार से संबंध रखती थीं। उनके पिता दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी हैं और उनकी मां का नाम पूर्व एक्ट्रेस तनुजा है।  

Bollywood Tadka
इन दोनों के अलावा, काजोल की एक बहन भी है जिसका नाम तनिषा मुखर्जी है। तनीषा ने भी इंडस्ट्री में काम किया है लेकिन इन दिनों वह इंडस्ट्री से दूर हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि काजोल एक्ट्रेस नूतन की भतीजी भी हैं। जी हां, इसके साथ ही काजोल का पूरा पुश्तैनी परिवार भी बॉलीवुड का एक अभिन्न हिस्सा रहा है।
काजोल ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। उनकी पहली बॉलीवुड बेखुदी थी, जो ज्यादा सुर्खियों में नहीं आई। इस फिल्म के बाद काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म बाज़ीगर में नज़र आईं, जहां उनकी किस्मत चमक गई और शाहरुख-काजोल की जोड़ी हिट हो गई।

Bollywood Tadka
काजोल की जिंदगी में प्यार की शुरुआत 'गुण्डाराज' के सेट पर हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट अजय देवगन थे। 24 फरवरी 1999 को काजोल और अजय देवगन की शादी हुई। उनकी एक बेटी न्यासा और बेटा युग है। काजोल अब भी फिल्मों में काम करती है। हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था। काजोल के बारे में एक दिलचस्प बात है कि जब भी वो शाहरुख के साथ मूवी करती हैं तब उनकी हर फिल्म हिट जाती है। दोनों की साथ में की गई फिल्म फ्लॉप नहीं रही। 'बाजीगर' से लेकर 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' सुपरहिट रही हैं।

Bollywood Tadka
काजोल को कविताएं लिखने और साइंस पर बेस डरावने नॉवल पढ़ने का काफी शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी जा सकती है। इसके साथ ही काजोल भगवान शिव को मानती हैं और एक ओम लिखी हुई हीरे की अंगूठी हमेशा पहने रहती हैं। बता दें कि यह अंगूठी काजोल को उनके हसबैंड अजय देवगन ने फिल्म 'इश्क' के सेट पर एंगेजमेंट रिंग की तरह पहनाई थी। यह बात खुद काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। इतना ही नहीं, फिल्म 'इश्क' के एक सीन में भी इसे दिखाया गया है।

Bollywood Tadka
आपको बता दें कि डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा काजोल को अपनी फिल्म 'वी आर फैमिली' में लेने के लिए इतने बेताब थे कि उन्होंने इसके लिए हनुमान जी से मन्नत मांग ली थी। सिद्धार्थ कहते हैं कि उन्‍हें सुजैन के रोल के लिए सिर्फ काजोल ही चाहिए थी।
काजोल ने अपने फिल्मी सफर में छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। आखिरी बार काजोल को फिल्म तानाजी में देखा गया। 

: Smita Sharma

kajolbirthdayspecialBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...