main page

Video: ससुर वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में ऐश्वर्या से गले लगकर खूब रोई काजोल

Updated 28 May, 2019 01:57:32 PM

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है। वीरू देवगन के निधन की खबर सुन पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर है। अजय के पिता जाने माने स्टंट निर्देशक थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स अजय और काजोल के घर पहुंच रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है। वीरू देवगन के निधन की खबर सुन पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर है। अजय के पिता जाने माने स्टंट निर्देशक थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स अजय और काजोल के घर पहुंच रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

वीरू देवगन के अंतिम दर्शन के लिए शाहरुख खान, सनी देओल भाई बॉबी देओल के अलावा संजय दत्त, सलमान खान के पिता सलीम खान, ट्विंकल खन्ना, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स दिखाई दिए।

 

Bollywood Tadka

 

देवगन परिवार के इस कठिन समय में उनके बॉलीवुड के दोस्त ने उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अजय के घर पहुंची थी। जब ऐश्वर्या काजोल का हौसला बढ़ा रही थी तब अचानक ऐश्वर्या के गले लग काजोल फूटकर-फूटकर रो पड़ीं। इस दौरान ऐश्वर्या काजोल को दिलासा देते हुए दिखाई दी।

Bollywood Tadka

 

बता दें कि सोशल मीडिया पर काजोल और ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर देवगन परिवार को सहानुभूति देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

: Konika

kajolbreaking downajay devgnaishwarya raiBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...