एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अपनी एक्टिंग और अलग अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली काजोल का आज बर्थडे हैं। 5 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि, उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन एक दिन पहले ही शुरू हो गया था। बीते गुरुवार एक्ट्रेस ने अपनी टीम के साथ प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
05 Aug, 2022 11:41 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अपनी एक्टिंग और अलग अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली काजोल का आज बर्थडे हैं। 5 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि, उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन एक दिन पहले ही शुरू हो गया था। बीते गुरुवार एक्ट्रेस ने अपनी टीम के साथ प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
दरअसल, काजोल के बर्थडे पर उनकी टीम ने उन्हें खास सरप्राइज दिया, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रूम को अच्छे से सजाया गया है। जबकि तस्वीरों में एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में अपनी टीम के साथ बैठी नजर आ रही हैं और केक काटने के लिए पूरी तरह रेडी हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन से पहले का जश्न शुरू होता है, लेकिन आपका आभार है ... धन्यवाद #teamK उन सभी चीजों के लिए जो आप लोगों ने मेरे लिए और मेरे साथ किया है ... आप लोग ROOOOOOCK हैं!’ इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर काजोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें, काजोल ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर उनके पति व एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी थी।