बाॅलीवुड के फेमसडिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता सूरज प्रकाश का कुछ समय पहले ही निधन हुआ है। मनीष के पिता ने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके गुजरने पर बाॅलीवुड की कई हस्तियां उनके आखिरी दर्शन को पहुंचे थीं।
बाद में भी कई बॉलीवुड सितारे उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए थे।
23 Nov, 2019 08:52 AMमुंबई: बाॅलीवुड के फेमसडिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता सूरज प्रकाश का कुछ समय पहले ही निधन हुआ है। मनीष के पिता ने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके गुजरने पर बाॅलीवुड की कई हस्तियां उनके आखिरी दर्शन को पहुंचे थीं।
बाद में भी कई बॉलीवुड सितारे उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए थे।
वहीं जो स्टार्स किसी वजह से मनीष के घर नहीं पहुंचे सके वे सब अब डिजाइनर को सांत्वना देने पहुंचे रहे हैं।
बीती रात काजोल अपनी बेटी न्यासा को लेकर मनीष मल्होत्रा के घर संवेदना प्रकट करने पहुंचीं। इस दौरान न्यास कैजुअल ड्रेस में नज़र आईं।
इसके अलावा जाह्नवी कपूर भी मनीष के घर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टॉप और जींस पहनी हुई थी। काजोल, न्यासा और जाह्नवी के अलावा अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, आपारशक्ति खुराना मनीष को सांत्वना देने पहुंचे।
कैटरीना कैफ
अनुष्का शर्मा
आपारशक्ति खुराना