बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म मनमर्जियां की हाल ही में स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान अनुराग कश्यप और एक्स पत्नी कोचलीन एक साथ नजर आए। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड हुमा कुरैशी भी दिखीं। हाल ही में इस स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं...
08 Sep, 2018 02:53 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म मनमर्जियां की हाल ही में स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान अनुराग कश्यप और एक्स पत्नी कोचलीन एक साथ नजर आए। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड हुमा कुरैशी भी दिखीं। हाल ही में इस स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
इस दौरान कल्कि और अनुराग बिंदास अंदाज में नजर आए। दोनों की गले मिलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
इस दौरान कल्कि ब्लैक साड़ी पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
अनुराग और कल्कि की ये तस्वीरें दिखाती हैं कि दोनों के रास्ते भले ही अलग हो गए हैं लेकिन इस कपल में प्यार अभी भी बरकरार है।
वहीं दोनों ने मीडिया कैमरा मुस्कुराते हुए पोज दिए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस भी इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि अनुराग कश्यप और कल्कि ने साल 2011 में शादी रचाई थी। इसके बाद 2015 में दोनों के रास्ते अलग हो गए।
एेसा कहा जाता है कि अनुराग और कल्कि के तलाक की वजह हुमा कुरैशी ही थीं , लेकिन हाल ही में सामने आई तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं।
फिल्म की बात करें तो मनमर्जियां 14 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।