फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी सैफो के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब देखी जा रही है।
26 Nov, 2021 10:33 AMमुंबई. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी सैफो के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब देखी जा रही है।
तस्वीर में कल्कि व्हाइट टी-शर्ट और ग्रीन पैंट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं कल्कि की बेटी सैफो ब्लू कलर की फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही है। सैफो कैमरे की तरफ देख कर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं, कल्कि अपनी बेटी को निहारती दिखाई दीं। तस्वीर शेयर करते हुए कल्कि ने लिखा- 'मेरी छोटी सी रोशनी।' फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कल्कि और उनके इजराइली बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग फरवरी 2020 में एक बेटी के माता- पिता बने थे। एक्ट्रेस ने बेटी के पैरों के निशान की एक तस्वीर शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था- 'प्लीज सैफो का स्वागत करें। जन्म- 07/02/20। उसने मेरे गर्भाशय में मोमो की तरह लिपटे हुए सिर्फ 9 महीने बिताए। चलो उसे कुछ जगह दें। सभी शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद। और उन सभी महिलाओं का सम्मान, जो जन्म के गहन और भीषण अनुभव से गुजरती हैं, चाहे वह योनि हो या सी-सेक्शन।'