main page

डायरेक्टर कल्पना लाजमी का 64 की उम्र में हुआ निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Updated 23 September, 2018 11:03:50 AM

डायरेक्टर कल्पना लाजमी का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। कल्पना कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। वह काफी समय से किडनी के कैंसर का इलाज करा रही थी। धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने आज सुबह 4:30 बजे आखिरी सांस ली।

मुंबई: फिल्म डायरेक्टर कल्पना लाजमी का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। कल्पना कैंसर से पीड़ित थीं। वह काफी समय से किडनी के कैंसर का इलाज करा रही थीं। कल्पना को धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज सुबह 4:30 बजे आखिरी सांस ली। कल्पना लाजमी पिछले तीन साल से बीमार चल रही थीं, हालांकि पिछले तीन महीने से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब थी। उन्हें किडनी के साथ-साथ लिवर की भी समस्या थी।

 

Bollywood Tadka


पिछले साल नवंबर में भी कल्पना को हालत बिगड़ने पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें काफी कमजोरी भी महसूस हो रही थी। कल्पना की हृदय-गति में कमी आ गई थी, जिसके कारण वो काफी अहसज महसूस कर रही थीं। कैंसर के कारण उनकी किडनी काफी समय से ठीक से काम नहीं कर रही थी।

 

Bollywood Tadka


बता दें कि कल्पना के इलाज के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने भी उनकी आर्थिक मदद की थी। नवंबर में जब कल्पना भर्ती हुईं थी तो फिल्मकार अशोक पंडित ने बताया कि उनके मेडिकल बिल का खर्च उठाने का जिम्मा इंडियन फिल्म्स एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन, आमिर खान और रोहित शेट्टी ने उठाया था। कल्पना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसमें 'एक पल', 'रूदाली', 'दरमियां', 'क्यों?' और 'चिंगारी' जैसी फिल्में प्रमुख हैं।

: Konika

kalpana lajmipass away

loading...