कमल हासन आज अपना 65th बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस स्पेशल दिन पर एक्टर अपने परिवार के साथ अपने होम टाउन पहुंचे। एक्टर परमकुडी के लिए रवाना हुआ। उनकी छोटी बेटी अक्षरा हासन ने फैंस को तमिलनाडु में उनके फैमिली की झलक दिखाई।
07 Nov, 2019 06:40 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। कमल हासन आज अपना 65th बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस स्पेशल दिन पर एक्टर अपने परिवार के साथ अपने होम टाउन पहुंचे। एक्टर परमकुडी के लिए रवाना हुआ। उनकी छोटी बेटी अक्षरा हासन ने फैंस को तमिलनाडु में उनके फैमिली की झलक दिखाई।
तीन दिन तक चलने वाले उत्सव में, हासन परिवार एक्टर के बर्थडे के साथ-साथ सिनेमा में उनके 60 वर्षों के योगदान का जश्न मनाएगा।
एक्टर के साथ उनके बड़े भाई चारु हासन और बेटियाँ श्रुति और अक्षरा भी थीं।
अपने पिता को इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए, अक्षरा ने कमल हासन के लिए एक प्यारा नोट पोस्ट किया है।
“एक शानदार पिता और बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपने हमेशा हमें बेहतर होने और बेहतर हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। आप इन गुणों का एक सच्चा उदाहरण हैं। मुझे उम्मीद है कि यह वर्ष आपके लिए और भी बहुत सारी सफलताएं लेकर आएगा।"
श्रुति ने पोस्ट किया, "जन्मदिन मुबारक हो बापूजी। इस स्पेशल दिन के साथ ही सिनेमा में आपके काम के 60 साल पूरे हो रहे हैं, हम परमाकुडी में वापस जाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें आपके जीवन का हिस्सा बनने का मौका मिला। लव यू लॉट पापा”
वर्कफ़्रंट पर, कमल हासन 'इंडियन 2' में दिखाई देंगे, जो 2021 में रिलीज़ के लिए स्लेटेड है।