main page

वाजिद खान की पहली बरसी पर भावुक हुईं पत्नी कमालरुख,बोलीं-'मौत अंत नहीं,दुख मनाने की बजाए हम उनकी यादों को सेलिब्रेट करते हैं'

Updated 01 June, 2021 12:20:48 PM

बाॅलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान आज ही के दिन यानि 1 जून को दुनिया को अलविदा कह गए थे। बताया गया कि किडनी संबंधित समस्याओं के चलते उनका निधन हुआ था। वाजिद खान के निधन के साथ ही साजिद-वाजिद की म्यूजिकल जोड़ी हमेशा के लिए टूट गईं। आज उनकी पहली बरसी पर उनका परिवार और उनके तमाम फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। ऐसे में दिवंगत कंपोजर की पत्नी पत्नी कमालरुख खान ने भी उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमें इस दिन दुखी नहीं होना चाहिए बल्कि उनकी यादों के साथ सेल

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान आज ही के दिन यानि 1 जून को दुनिया को अलविदा कह गए थे। बताया गया कि किडनी संबंधित समस्याओं के चलते उनका निधन हुआ था। वाजिद खान के निधन के साथ ही साजिद-वाजिद की म्यूजिकल जोड़ी हमेशा के लिए टूट गईं। आज उनकी पहली बरसी पर उनका परिवार और उनके तमाम फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

ऐसे में दिवंगत कंपोजर की पत्नी पत्नी कमालरुख खान ने भी उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमें इस दिन दुखी नहीं होना चाहिए बल्कि उनकी यादों के साथ सेलिब्रेट करना चाहिए।

Bollywood Tadka

तस्वीरें शेयर कर कमालरुख ने लिखा-वाजिद को गए हुए एक साल बीत चुके हैं और हमने उनके परिवार के रूप में उनकी जिंदगी का जश्न मनाने का फैसला किया है। इन अच्छे वक्त और यादगार लम्हों को याग कर दुख होने की बजाए हम उनके अनंतता को सेलिब्रेट करते हैं। मैं जब भी अर्शी और रेहान को देखती हूं तो उनके बारे में सोचती हूं उनकी आंखों में मुस्कान, उनके संगीत और मेरे लिए उनके प्यार को देखकर।


 

मैं उनके जरिए उन्हें हर रोज देखती हूं। ये दुनिया रोज बदलती है और इसी तरह हमारे बिताये हुए यादों के साथ आगे बढ़ती है। मेरा मानना है कि मौत अंत नहीं है। ये इसी तरह से चलता रहेगा। आगे और आगे वाजिद, अनंत काल में कई रोमांचक यात्राओं के लिए।'कमलारुख की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे थे। इसके साथ उनके प्रति अपनी भावानाएं भी व्यक्त की।

Bollywood Tadka

वाजिद खान के निधन के बाद उनके भाई साजिद खान बेहद टूट गए थे और आज भी उन्हें याद करते हुए खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें अक्सर भाई को याद करते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने नाम के साथ भी वाजिद के नाम को जोड़ लिया है। 

Content Writer: Smita Sharma

Kamalrukh KhanhusbandWajid Khanfirst death anniversarySajid WajidBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...