टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी रचाई थी। कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। शादी के बाद काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने अपने करीबियों के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे।
14 Feb, 2020 09:49 AMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी रचाई थी। कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। शादी के बाद काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने अपने करीबियों के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे।
कपल की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थी। इसी बीच वैलेंटाइन वीक पर काम्या ने पति संग के साथ किस डे भी मनाया। इस दौरान की तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की।
सामने आई तस्वीर में काम्या पति के साथ लिपलाॅक करती दिख रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'पार्टी की ये मेरी सबसे फेवरेट तस्वीर है।' काम्या और शलभ की ये तस्वीर उनकी रिसेप्शन पार्टी की है।
लुक की बात करें तो एक्ट्रेस डार्क ग्रीन और गोल्डन कलर के लहंगे में दिखीं। अपने लुक को काम्या ने हैवी ज्वैलरी के साथ टीमअप किया। हाथों में चूड़ा, मिनिमल मेकअप, मांग में सिंदूर काम्या के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे।हेयरस्टाइल की बात करें तो काम्या ने बालों को मिडिल पार्टेड के साथ ओपन ही रखा था। वहीं शलभ ब्लैक कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए। रिसेप्शन में काम्या शलभ का हाथ पकड़कर पहुंचीं और जमकर पंजाबी धुन पर डांस भी किया।
काम की बात करें तो काम्या इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं। इसमें वह प्रीति को किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा विवादित शोे 'बिग बाॅस' के सीजन 7 में नजर आईं थीं। वहीं शलभ की दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। शलभ दिल्ली में हेल्थकेयर इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।