main page

Pics: 40 की उम्र में फिर दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी, बाॅयफ्रेंड संग रचाई शादी

Updated 10 February, 2020 04:09:40 PM

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी रचाई। काम्या और शलभ की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सामने आईं इन तस्वीरों में शलभ और काम्या एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आ रहे हैं।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी रचाई। काम्या और शलभ की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सामने आईं इन तस्वीरों में शलभ और काम्या एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं कुछ तस्वीरों में काम्या और शलभ मंडप में बैठे दिख रहे हैं। शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो 40 की काम्या गोल्डन और रेड कलर के लंहगे में बेदह ही खूबसूरत दिखीं। ब्राइडल लुक में काम्या गजब दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं शलभ गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइठ पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस का पसंद कर रहे हैं।  

Bollywood Tadka

बता दें कि काम्या की शादी की रस्में माता की चौकी से शुरू हुई थीं। माता की चौकी के बाद काम्या ने बैचलर पार्टी भी दी थी।इसके बाद इस कपल ने गुरुद्वारे में सगाई की थी।

Bollywood Tadka

काम्या और शलभ एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया है। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं जो हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। काम्या की शलभ संग ये दूसरी शादी है।

Bollywood Tadka

इससे पहले काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। साल 2013 में काम्या ने तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी भी है। वहीं शलभ की भी ये दूसरी शादी है। पहली शादी से शलभ का एक बेटा है।

: Smita Sharma

kamya punjabities the knotboyfriendshalabh dangLatest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...