एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीते दिनों देसी ऐप कू पर धमाकेदार एंट्री की थी। उन्होंने बताया था कि अब वो इसी ऐप पर फैंस को अपडेट दिया करेंगी। कू ऐप पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब हाल ही में कंगना ने बताया कि महज दो दिनों में ही इस ऐप पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने इस नए ऐप के पांच फायदे भी गिनवाए हैं। इस बात की जानकारी कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने लिखा- ''इसमें बैन होने का डर नहीं है। कोई मेरे फॉल
19 Feb, 2021 03:02 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीते दिनों देसी ऐप कू पर धमाकेदार एंट्री की थी। उन्होंने बताया था कि अब वो इसी ऐप पर फैंस को अपडेट दिया करेंगी। कू ऐप पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब हाल ही में कंगना ने बताया कि महज दो दिनों में ही इस ऐप पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने इस नए ऐप के पांच फायदे भी गिनवाए हैं।
इस बात की जानकारी कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने लिखा- 'इसमें बैन होने का डर नहीं है। कोई मेरे फॉलोवर्स कम भी नहीं करेगा। कोई मुझे डराएगा-धमकाएगा नहीं। इसकी पहुंच बहुत ज्यादा है और यह उपयोग करने में सरल है।' 'अंग्रेजों भारत छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ और देश को बचाओl'
बता दें कंगना ने इस ऐप के प्रोफाइल डिस्क्रिप्शन में खुद को देशभक्त और गर्म खूब वाली क्षत्रिय महिला भी बताया है।
इस ऐप पर डेब्यू करने से पहले कंगना ट्विटर और उसके सीईओ जैक डोर्सी की जमकर आलोचना भी की थी। इतना ही नहीं उन्हें इसे बैन करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से अपील भी की थी।