main page

Y कैटेगरी की सुरक्षा में मनाली से मुंबई के लिए रवाना हुईं कंगना,एक्ट्रेस ने कहा- ना डरूंगी, ना झुकूं

Updated 09 September, 2020 09:39:27 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज जबरदस्त सिक्यॉरिटी के साथ मुंबई पहुंच रही हैं। कंगना अपने घर मनाली से मुंबई के लिए निकल गई हैं। बीते कुछ दिनों के विवाद को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई पहुंचते ही कंगना को शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज जबरदस्त सिक्यॉरिटी के साथ मुंबई पहुंच रही हैं। कंगना अपने घर मनाली से मुंबई के लिए निकल गई हैं। बीते कुछ दिनों के विवाद को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई पहुंचते ही कंगना को शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

Bollywood Tadka

हालांकि, इस दौरान उन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए 11 केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई गई सिक्योरिटी टीम उनके साथ होगी। मनाली से मुंबई के लिए निकलने की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दी।

Bollywood Tadka

उन्होंने लिखा- 'रानी लक्ष्मीबाई के साहस,शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी।, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी। खबरें हैं कि कंगना की फ्लाइट दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से है और वह 2 बजे दोपहर को मुंबई पहुंच जाएंगी। 

Bollywood Tadka

मुंबई आने से पहले करवाया Covid-19 टेस्ट

कंगना ने कुछ दिन पहले ही ये ऐलान किया था कि वह मुंबई आ रही हैं। इसके बाद बीएमसी ने यह भी कहा है कि यदि कंगना 7 दिनों से ज्‍यादा समय के लिए मुंबई आ रही हैं तो उन्‍हें क्‍वॉरंटीन कर दिया जाएगा। वहीं  मुंबई रवाना होने से पहले कंगना का Covid-19 टेस्ट हो चुका है। उनके घर पर पिछले दिनों डॉक्टरों की टीम पहुंची थी। कंगना का Covid टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है।

बता दें कि सुशांत के निधन के बाद  बाद कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके बाद कंगना को लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। शिवसेना ने उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी थी। कंगना को मिली इन धमकियों और चेतावनी के बाद केंद्र सरकार ने Y कैटिगिरी की सुरक्षा दी है और सीआरपीएफ की टीम ने कंगना को सुरक्षा घेरे में ले लिया।


 

: Smita Sharma

Kangana Ranautmumbaimanalishiv senaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...