main page

नेपोटिज्म पर कंगना का बयान, बोली- 'अगर आप अपना काम तसल्ली से कर रहे हैं तो कोई समस्या नहीं'

Updated 19 February, 2022 03:23:11 PM

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती है। एक्ट्रेस किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती है। कंगना अक्सर नेपोटिज्म पर बात करती रही है और आउटसाइडर्स के लिए आवाज उठाती रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म पर बात की है।

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती है। एक्ट्रेस किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती है। कंगना अक्सर नेपोटिज्म पर बात करती रही है और आउटसाइडर्स के लिए आवाज उठाती रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म पर बात की है।

Bollywood Tadka
कंगना ने इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस येलो ब्लेजर में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कंगना कह रही है- 'बॉलीवुड में नेपोटिज्म मेरी समस्या कभी भी नहीं थी। समस्या थी नेपोटिज्म की वजह से बाहरी लोगों को आगे बढ़ने न देना, और दोनों में अंतर है। अगर आप अपना काम तसल्ली से कर रहे हैं तो कोई समस्या नहीं है।' कंगना का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो कंगना शो लॉक अप में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस इस शो को होस्ट करेंगी। ये शो 27 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा एक्ट्रेस धाकड़, तेजस और टीकू वेड्स शेरू जैसी फिल्मों में भी दिखाई देगी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

Kangana RanautnepotismBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...