main page

कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का खतरनाक मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

Updated 23 June, 2019 12:58:42 AM

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जैसे कि आप जानते ही होंगे कि कंगना और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या अगले महीने रिलीज होने वाली है। हाल ही में राजकुमार राव और कंगना रनौत स्टारर इस फिल्म से जुड़ी खास खबर सामने आई है। बता दें कि मेकर्स कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या का नाम बदलने का फैसला लिया है। फिल्म के रिलीज....

मुंबईः बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जैसे कि आप जानते ही होंगे कि कंगना और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या अगले महीने रिलीज होने वाली है। हाल ही में राजकुमार राव और कंगना रनौत स्टारर इस फिल्म से जुड़ी खास खबर सामने आई है। बता दें कि मेकर्स कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या का नाम बदलने का फैसला लिया है। फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो ये मूवी पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी। मगर पेंडिंग वर्क के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया। अब फिल्म 26 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
 

बता दें फिल्म अपने टाइटल की वजह से विवादों में भी चल रही है। इसके अलावा फिल्म को लेकर हाइप बनना शुरू हो गया है। एक के बाद एक फिल्म के मोशन पोस्टर्स जारी किए जा रहे हैं। फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया गया है जिसमें फिल्म में कंगना का रोल कैसा है इसके बारे में क्लू मिल रहा है। जारी किए गए मोशन पोस्टर में कंगना रनौत बाथटब में बैठी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में चाकू भी है। तस्वीर भरपूर सस्पेंस के साथ परोसी गई है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- क्या वो बिना किसी बात के ही निष्कर्ष पर पहुंच रही है। इस पोस्टर को जारी करने का मकसद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुक्ता को बढ़ाना है। और फिल्म इस सिलसिले में सफल होती भी नजर आ रही है।
Bollywood Tadka
बता दें इससे पहले एक और पोस्टर जारी किया गया था जिसमें राजकुमार राव भी नजर आए थे। इसमें इस बात की जानकारी भी दी गई थी कि फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज किया जाएगा।

 

: Pawan Insha

kangana ranaut rajkummar raomotion poster releasemantal hai kyabollywoodbollywood masalabollywood hindi newsjagbanipunjab kesaribollywood latest news

loading...