बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ सार्वजनिक विवाद की कंगना रनौत की खबर ने सुर्खियां बटोर रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह और भी लोगों को बेनकाब करेंगी, इस पर कंगना ने कहा कि इस .....
04 Jul, 2019 02:20 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ सार्वजनिक विवाद की कंगना रनौत की खबर ने सुर्खियां बटोर रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह और भी लोगों को बेनकाब करेंगी, इस पर कंगना ने कहा कि इस संबंध में उनकी राय अलग है।
कंगना ने मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं किसी का पर्दाफाश करती हूं। कई बार तो लोग खुद को ही बेनकाब कर देते हैं। मैं इसे बहुत हल्के में लेती हूं, मैं आम समझ की बात करती हूं। जैसा मैंने अपने दुश्मनों के बारे में बताया, उन्हें मेरी क्या जरूरत है, बल्कि वे तो अपनी ही कलई खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करते हैं।''
जानकारी के लिेए बता दें कि कंगना अपनी अगली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रही थीं। प्रकाश कोवेलामुदी निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव भी हैं और फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है। कंगना और ऋतिक ने एक दूसरे को 2016 में कानूनी नोटिस भेजा था। कंगना का दावा था कि वे दोनों संबंध में थे और ऋतिक ने उनसे शादी का वादा किया था।
ऋतिक ने इस बात से इनकार किया और कहा कि उन दोनों ने सिर्फ साथ में काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात के लिये कंगना को उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कंगना ने यह भी कहा कि 2016-2017 के बीच का वो दौर उनके लिये बहुत मुश्किल भरा था, जब उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर कहा गया।