main page

लाजवाबः किसी महल से कम नहीं है कंगना रनौत का नया आशियाना, हर कोने में है मॉर्डन डिजाइन के साथ ट्रेडिशनल टच

Updated 09 June, 2022 04:14:00 PM

कंगना रनौत ने अपनी मेहनत के दम से इंडस्ट्री में जो नाम बनाया है, उसके लिए आज वो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके पास आज खुद की कमाई का मुंबई में विला, गाड़ी और ऑफिस है। इसी बीच अब धाकड़ गर्ल ने अपने होम टाउन हिमाचल में नया घर बनाया है, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया है। नए आशियाने की तस्वीरें कंगना ने अपने मीडिया  अकाउंट पर शेयर की हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. कंगना रनौत ने अपनी मेहनत के दम से इंडस्ट्री में जो नाम बनाया है, उसके लिए आज वो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके पास आज खुद की कमाई का मुंबई में विला, गाड़ी और ऑफिस है। इसी बीच अब धाकड़ गर्ल ने अपने होम टाउन हिमाचल में नया घर बनाया है, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया है। नए आशियाने की तस्वीरें कंगना ने अपने मीडिया  अकाउंट पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka


कंगना रनौत ने ये घर मनाली में बनवाया है, जो बाहर से जितना बाहर से सुंदर है, अंदर से भी उतना ही शानदार है। खास बात यह है कि कंगना ने अपने घर में कई सेक्शन बनवाए हैं जिसमें मनाली का ट्रेडीशन साफ झलक रहा है।

Bollywood Tadka
 
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सबसे पहले कंगना ने अपने बंगले के आउटलुक की तस्वीर शेयर की। इसके बाद उन्होंने अंदर की शानदार झलकियां दिखाईं।

Bollywood Tadka

 

देखा जा सकता है कि गेस्ट रूम से लेकर बेड रूम तक..सभी बेहद आकर्षित हैं। बेडरूम में वॉलपेंट के साथ की ही बेड पर चादर बिछाई गई है, जो रूम के लुक को शानदार बनाती है।


 

Bollywood Tadka


एक तस्वीर में कंगना घर की बालकनी से बाहर का नजारा लेती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने महल की सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज देते की भी तस्वीरें शेयर की, जिसमें बॉलीवुड क्वीन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Bollywood Tadka
 


यह तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा-'यहां सभी उत्साही लोगों के लिए कुछ है, जो सजावट से प्यार करते हैं और पहाड़ों की वास्तुकला के बारे में उत्सुक हैं पुराने हैं और प्राचीन और पांरपरिक चीजों से जुड़े हैं। मैंने एक नया घर बनाया। ये मनाली में मेरे मौजूदा घर का विस्तार है, लेकिन इस बार मैंने इसे यहां की प्राचीन चीजों से जोड़े रखा। नदी के पत्थर, स्थानीय स्लेट और लकड़ी से बनी पहाड़ी शैली। इसके अलावा हिमाचली पेंटिंग, बुनाई, कालीन, कढ़ाई और लकड़ी की करिगिरी भी शामिल की है।

Bollywood Tadka


यह तस्वीरें देख कहा जा सकता है कि वाकई में कंगना का मनाली हाउस सच में लाजवाब है।


 

Content Writer: suman prajapati

Kangana RanautsharesManali homephotosBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...