बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। दोनों ही बेबाकी से अपनी बात सामने रखती हैं। वहीं हाल ही में रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
12 May, 2019 11:18 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। दोनों ही बेबाकी से अपनी बात सामने रखती हैं। वहीं हाल ही में रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दें कि कल यानि 11 मई को रंगोली ने अपनी शादी की 8 वीं एनिवर्सरी परिवार के साथ सेलिब्रेट की। यह तस्वीरें उसी दौरान की हैं। रंगोली ने अपने बचपन के दोस्त अजय चंदेल से शादी रचाई थी। अजय दिल्ली के बिजनसमैन हैं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम पृथ्वी राज चंदेल है।
इन तस्वीरों में रंगोली येलो कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं कंगना व्हाइट एंड पिंक सूट में खूबसूरत अंदाज में दिखीं। इसके साथ रंगोली ने कैप्शन में लिखा-'हम स्कूल में थे जब हम पहली बार मिले थे, तुम हमेशा कहते थे कि तुम जानते थे कि मैं वहीं हूं जो तुम्हारे लिए बनी है।
हर चीज के लिए शुक्रिया। शादी के 8 साल। मुंबई आपको याद कर रहा है अजय।' बता दें कि इस दौरान की तस्वीरें कंगना के टीम पेज ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैँ।
काम की बात करें तो कंगना इन दिनों फिल्म 'पंगा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ जस्सी गिल, नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा कंगना फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी।