main page

बेबी गर्ल अडॉप्ट करेंगी कंगना की बहन रंगोली चंदेल, बातों-बातों में साधा शिल्पा शेट्टी पर निशाना!

Updated 22 February, 2020 09:25:24 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह बी-टाउन में होने वाली घटनाओं के बारे में अपने विचार और राय व्यक्त करने से कभी नहीं कतराती हैं। रंगोली  अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में बनी रहती हैं लेकिन इस बार रंगोली अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में रंगोली ने ट्वीट कर बताया कि वे जल्द ही एक बच्चा गोद लेने वाली हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह बी-टाउन में होने वाली घटनाओं के बारे में अपने विचार और राय व्यक्त करने से कभी नहीं कतराती हैं। रंगोली  अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में बनी रहती हैं लेकिन इस बार रंगोली अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में रंगोली ने ट्वीट कर बताया कि वे जल्द ही एक बच्चा गोद लेने वाली हैं।

Bollywood Tadka

रंगोली चंदेल ने ट्वीट किया- 'मैंने और मेरे पति ने एक बच्चा अडॉप्ट करने का फैसला किया है। मैं कपल्स को बच्चा अडॉप्ट करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं बजाय सरोगेसी के।

Bollywood Tadka

इसके जरिए उन बच्चों को घर दिलाएं जो पहले से इस दुनिया में हैं और उनका ख्वाब भी पूरा हो जो पेरेंट बनना चाहते हैं।' रंगोली ने एक और ट्वीट किया- 'मेरी बहन कंगना ने मुझे ऐसा करने को प्रेरित किया है। अजय (रंगोली के पति) और मैंने सारी फॉर्मेलिटीज कर ली है। उम्मीद है कुछ ही महीनों में हमारी बेटी हमारे साथ होगी। कंगना ने उसे गंगा नाम दिया है। खुशकिस्मत हूं कि मैं एक बच्ची को घर दिलाने के काबिल हूं।' रंगोली पहले से ही एक बच्चे की मां हैं। उनके बेटे का नाम पृथ्वी है। 

Bollywood Tadka

वहीं रंगोली के इस ट्वीट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वह इसके जरिए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर निशाना साध रही हैं। दरअसल, हाल ही में राज और शिल्पा सरोगेसी के जरिए एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ट्वीट में रंगोली ने शिल्पा की तरफ भी इशारा किया है।

: Smita Sharma

Kangana RanautsisterRangoli Chandeladoptbaby girlshilpa shettysurrogacyBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...