बी-टाउन की ''क्वीन'' कंगना रनोट के घर पर भी खुशियों ने दस्तक दी है, वे मौसी बन गई हैं। उनकी...
18 Nov, 2017 01:42 AMमुंबईः बी-टाउन की 'क्वीन' कंगना रनोट के घर पर भी खुशियों ने दस्तक दी है, वे मौसी बन गई हैं। उनकी बहन रंगोली चंदेल ने गुरुवार को बेटे पृथ्वी राज चंदेल के जन्म की घोषणा की है। रंगोली ने ट्विटर पर बेटे की पहली झलक भी दिखाई है। तस्वीर में मां-बेटे की यह जोड़ी बेहद जच रही है। ट्विटर पर रंगोली ने लिखा, "प्रिय दोस्तों मिलिए हमारे बेटे पृथ्वी राज चंदेल से..."
रंगोली ने बेटे की एक और खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका नवजात शिशु आराम फरमाता नजर आ रहा है।
बता दें, साल 2006 में देहरादून में एसिड अटैक का शिकार होने के बाद रंगोली अपना घर छोड़, मुंबई में कंगना के साथ रहती थी। 33 वर्षीय रंगोली की शादी मई 2011 में बिजेनसमैन अजय चंदेल से हुई थी।