main page

कंगना रनौत की बहन के बेकाबू बोल, सब करते है सलमान की चापलूसी

Updated 06 June, 2019 12:22:27 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं, उनकी बहन रंगोली चंदेल भी सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स को खरी खोटी सुनाने के कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में अब उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर पर निशाना साधा है। कंगना और करण के बीच विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। नेपोटिज्म से शुरू हुआ ये झगड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं, उनकी बहन रंगोली चंदेल भी सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स को खरी खोटी सुनाने के कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में अब उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर पर निशाना साधा है। कंगना और करण के बीच विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। नेपोटिज्म से शुरू हुआ ये झगड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह में कंगना और करण एक ही फ्रेम में नजर आए थे, जिसके बाद लगा था कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। लेकिन अब रंगोली चंदेल ने करण जौहर पर फिर से निशाना साधा है।

 

 

रंगोली ने ट्वीट कर लिखा- 'बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान की चापलूसी में जुट चुकी है। करण जौहर इस चापलूसी पैक को लीड कर रहे हैं। हमको भी सीखना है यार पीछे से चुगली और सामने चापलूसी, ये कैसे होती है।' रंगोली ने इस ट्वीट के बहाने सिर्फ करण जौहर ही नहीं बल्कि बी-टाउन के दूसरे सितारों पर भी तंज कसा है, जो सलमान की तारीफ कर रहे हैं।

 

Bollywood Tadka


सलमान की फिल्म की बात करें तो हाल ही में भाईजान की फिल्म 'भारत' रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ लीड रोल में कैटरीना कैफ है। वहीं इसके अलावा सल्लू मियां फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। इसमें सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है। 

: Konika

kangana ranautrangolikaran joharsalman khanBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...