बाॅलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह सामजिक से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में कंगना ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ये प्रतिक्रिया कंगना ने फैन द्वारा शेयर एक वीडियो पर दी है। इस वीडियो में वह कह रही हैं- ''आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता है।'' इसके बाद कंगना ने ये वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर कड़ी
05 Apr, 2021 05:00 PMमुंबई: बाॅलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह सामजिक से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में कंगना ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ये प्रतिक्रिया कंगना ने फैन द्वारा शेयर एक वीडियो पर दी है। इस वीडियो में वह कह रही हैं- 'आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता है।' जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 के सितंबर महीने में बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद कंगना ने ये वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
कंगना रनौत ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा है-'जो साधुओं की हत्या और स्त्री का अपमान करे उसका पतन निश्चित है, यह तो सिर्फ शुरुआत है, आगे-आगे देखो होता है क्या।' इसके साथ कंगना ने हैशटैग के साथ अनिल देशमुख और उद्धव ठाकरे का नाम लिखा है।
बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है।