main page

फैन ने कंगना रनौत के लिए गाया रैप 'वो शेरनी है, दहाड़ती है, जरा बचकर रहना', एक्ट्रेस ने यूं किया धन्यवाद

Updated 31 January, 2021 05:36:40 PM

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उनकयहीं अंदाज उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके सोशल मीडिया पर काफी फैंस हैं। इन्हीं फैंस में से एक फैन ने एक्ट्रेस की तारीफ में रैप बनाया है, जिसके लिए एक्ट्रेस ने भी फैन का धन्यवाद किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उनकयहीं अंदाज उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके सोशल मीडिया पर काफी फैंस हैं। इन्हीं फैंस में से एक फैन ने एक्ट्रेस की तारीफ में रैप बनाया है, जिसके लिए एक्ट्रेस ने भी फैन का धन्यवाद किया है। 

Bollywood Tadka

 

आकाश जैसवाल नाम के फैन ने अपने रैप पर कंगना रनौत को शेरनी बताया है और उनकी जमकर तारीफ की है। रैप में वह कहते हैं,'वो शेरनी है, दहाड़ती है, उसका नाम है कंगना, न उससे उलझना। वो शेरनी है, दहाड़ती है, उसका नाम है कंगना, जरा बचकर रहना।'

 

कंगना के लिए गाया आकाश जैसवाल का यह रैप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कंगना ने आकाश का शुक्रिया किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'फैन द्वारा बनाया गया वीडियो अभी देखा, मेरे पास सिर्फ आप सभी का प्यार, प्रशंसा और विश्वास है।' सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka


कंगना के बाकी फैंस को भी ये रैप काफी पसंद आ रहे हैं और वे भी कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
काम की बात करें तो कंगना रनौत की अपमकिंग फिल्म थलाइवी हैं। जिसमें वो तामिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। 

: suman prajapati

kangana ranautthankedfansingsrapBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...