main page

कंगना ने शेयर की आलिया से लेकर सोनम तक की पुरानी तस्वीरें, लिखा-'मूवी माफिया' का सच से सामना

Updated 26 June, 2020 09:57:21 AM

बाॅलीवुड क्वीन कंगना रनौत को अक्सर इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म पर बेबाकी से बोलते देखा जाता है। वह कई इवेंट्स में करण जौहर को लेकर बयान दे चुकी हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद को इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर ''पापा हैं ना'' हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इसके जरिए फैंस नेपोटिज्म पर कमेंट कर रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड क्वीन कंगना रनौत को अक्सर इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म पर बेबाकी से बोलते देखा जाता है। वह कई इवेंट्स में करण जौहर को लेकर बयान दे चुकी हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद को इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर 'पापा हैं ना' हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इसके जरिए फैंस नेपोटिज्म पर कमेंट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

इसी हैशटैग को  इस्तेमाल करते हुए एक यूजर ने आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सारा अली खान की पुरानी तस्वीरें साझा कीं।इन तस्वीरो को देखते ही कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसे रीट्वीट करते हुए कमेंट लिखा।

Bollywood Tadka

 

इस ट्वीट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'कुछ लोग कह रहे हैं कि ये बॉडी शेमिंग है। नहीं ये नहीं है। ये रियलिटी चैक है मूवी माफिया के लिए। करण जौहर जैसे लोग जो रिकॉर्ड में जाकर कहते हैं कि अगर आउटसाइडर्स स्टारकिड्स जितने गुड लुकिंग नहीं है तो ये उनकी गलती नहीं है। लोगों को ब्रेनवॉश से जागने की जरुरत है।

Bollywood Tadka

सामने आई तस्वीर में आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सारा अली खान को देखा जा सकता है। ये तस्वीर तब की हैं जब ये स्टार किड्स टीनेजर थे और ग्लैमरस नहीं थे। फिल्मों में आने के बाद इन लोगों के लुक में काफी बदलाव आया है। कंगना ने इनके मेकओवर पर तंज कसा है।

Bollywood Tadka

बता दें कंगना ने सुशांत सुसाइड को मर्डर बताया था। अपनी वीडियोज में कंगना ने कहा था-'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद कई चीजें बाहर निकल के आई हैं। मैंने कुछ इंटरव्यूज पढ़े हैं और कुछ लोगों से बात की है।

Bollywood Tadka

उनके पिता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में हो रही टेंशन को लेकर वह काफी परेशान थे।'कंगना ने वीडियो में लोगों को फटकारते हुए ये भी कहा'आपने कभी यह सोचा कि नेपो किड्स के बारे में यह क्यों नहीं लिखा जाता है। तो यह अन्याय का फंदा किसी दिन आपके बच्चों के गले में और आपके गले में लटका मिलेगा। तब आपको पता चलेगा कि क्या गुजरती है।'बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब भी कंगना ने एक वीडियो शेयर कई सवाल उठाए थे। 
 

: Smita Sharma

Kangana Ranautreactsbody shamingpicturesstar kidskaran joharSara Ali KhanSonam KapoorAlia BhattSonakshi SinhaBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...