main page

चौथी बार भी पॉजिटिव आई कनिका कपूर की रिपोर्ट, की थी बड़ी लापरवाही

Updated 28 March, 2020 02:52:48 PM

अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कनिका कपूर लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं। डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहा है कनिका के कोरोना संक्रमण को लेकर अलग-अलग खुलासे सामने आ रहे हैं।

मुंबई: अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कनिका कपूर लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं। डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहा है कनिका के कोरोना संक्रमण को लेकर अलग-अलग खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में कनिका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक उनकी चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि उनकी हालात में सुधार बताया जा रहा है। 

Bollywood Tadka

इससे पहले  शुक्रवार यानि 27 मार्च को कनिका का टेस्ट किया गया और तीसरी बार भी उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इससे पहले 23 मार्च को दूसरी बार उनका चेकअप किया गया था। उस दौरान भी वे कोरोना संक्रमित ही पाई गई थीं। जबकी कनिका का पहला टेस्ट 20 मार्च को हुआ था। इससे पहले कनिका ने इंस्टाग्राम पर जिस पोस्ट के जरिए अपने कोरोना संक्रमित होने की बात बताई थी उस पोस्ट को डिलीट कर दिया। 

Bollywood Tadka

बता दें कि कुछ समय पहले हॉस्पिटल प्रशासन और कनिका के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। अस्पताल की तरफ से कहा गया था कि कनिका इलाज में सहयोग नहीं दे रही हैं। वे मरीज ना होकर एक स्टार की तरह पेश आ रही हैं। जबकी कनिका ने इस बात का आरोप लगाया था कि डॉक्टर्स उन्हें धमकी दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

कोरोना होने की खबर छिपाने की वजह से सुर्खियों में आईं

कनिका तब सुर्खियों में आईं जब वे पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. इस दौरान अपने संक्रमण की खबर छिपाने की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई। इतना ही नहीं उन पर आईपीसी की धाराओं के तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। लंदन से लौटने के बाद वह लखनऊ माता- पिता के पास गई  थी। इतना ही नहीं खुद को आइसोलेट करने की बजाय वह 4 पार्टीज में पहुंची थीं। इन पार्टीज में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत के साथ मौजूद थीं हालांकि पार्टी में मौजूद कई लोगों की रिेपोर्ट नेगिटव आई।
 

: Smita Sharma

kanika kapoortested positivefourth reportcoronavirusLockdownlucknowBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...