main page

कन्नड़ एक्टर राजेश का 89 की उम्र में निधन, किडनी संबंधी बीमारी के चलते तोड़ा दम

Updated 19 February, 2022 01:04:45 PM

कन्नड़ एक्टर राजेश अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर का आज निधन हो गया है। राजेश ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली है। एक्टर गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। एक्टर को 9 फरवरी को बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  आज एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुंबई. कन्नड़ एक्टर राजेश अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर का आज निधन हो गया है। राजेश ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली है। एक्टर गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। एक्टर को 9 फरवरी को बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
आज एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Bollywood Tadka
राजेश किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। एक्टर को सांस की तकलीफ हुई, जिसे बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजेश ने दम तोड़ दिया।

Bollywood Tadka
बता दें राजेश ने काफी छोटी उम्र में थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। एक्टर ने अपनी खुद की थिएटर मंडली बनाई जिसका नाम शक्ति ड्रामा बोर्ड है। विष सर्प, नंदा दीपा, चंद्रोदय और कित्तूर रानी चेन्नम्मा उनके कुछ लोकप्रिय नाटक रहे। राजेश ने गायिकी के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था। एक्टर अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गए हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

kannada actor rajeshpassed awayBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...