main page

Video: कपिल शर्मा और भारती सिंह ने गाया 'बचपन का प्यार', गाना सुनकर नौ दो ग्यारह हुई फोटो खिंचवाने आई फैन

Updated 02 August, 2021 11:18:47 AM

इन दिनों सोशल मीडिया पर सहदेव कुमार का गाना ''बचपन का प्यार'' का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। स्टार्स भी इन गाने पर अपने वीडियोज बना रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा और भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई. इन दिनों सोशल मीडिया पर सहदेव कुमार का गाना 'बचपन का प्यार' का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। स्टार्स भी इन गाने पर अपने वीडियोज बना रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा और भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में कपिल और भारती गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों 'बचपन का प्यार' गाना गा रहे हैं। जब कपिल और भारती गाना गा रहे होते हैं तो उनके साथ कोई और भी मौजूद होता है। जब भारती अपना कैमरा उसकी तरफ घुमाती है तो फैन वहां से भाग जाती है। कपिल और भारती मिलकर उससे कहते हैं- यह है जानेमन, कहां भाग रही हो ? रुको.. रुको फोटो तो खिचाओं। दोनों खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें द कपिल शर्मा शो बहुत जल्द शुरू होने वाला है। शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। शो की पूरी टीम ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं। वैक्सीन लेने के बाद अब उनकी पूरी टीम अपने शो के लिए पूरी तरह से तैयार है। कपिल के साथ शो में कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, भारती सिंह और कीकू शारदा नजर आएंगे। इस बार शो की कास्ट में एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती नजर नहीं आएंगी। अर्चना पूरन सिंह शो में जज की भूमिका निभाएंगी। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

kapil sharmabharti singhfunvideosong bachpan ka pyaarBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...