साल 2022 में देश में कोरोना कहर के बीच लोहड़ी और मकर सक्रांति के त्योहार की खूब धूम देखने को मिली। कई फिल्म और टीवी स्टार्स की ये पहली लोहड़ी थी, जिसे उन्होंने खूब बढ़ चढ़ कर मनाया। वहीं कपिल शर्मा के घर पर भी लोहड़ी काफी धूम धाम से मनाई गई क्यूंकि यह उनके बेटे त्रिशान की यह पहली लोहड़ी थी। कपिल शर्मा के घर के लोहड़ी सेलिब्रेशन की वीडियो सिंगर मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसे खूब देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ दोनों बच्चों के साथ ढोल
15 Jan, 2022 11:06 AMबॉलीवुड तड़का टीम. साल 2022 में देश में कोरोना कहर के बीच लोहड़ी और मकर सक्रांति के त्योहार की खूब धूम देखने को मिली। कई फिल्म और टीवी स्टार्स की ये पहली लोहड़ी थी, जिसे उन्होंने खूब बढ़ चढ़ कर मनाया। वहीं कपिल शर्मा के घर पर भी लोहड़ी काफी धूम धाम से मनाई गई क्यूंकि यह उनके बेटे त्रिशान की यह पहली लोहड़ी थी। कपिल शर्मा के घर के लोहड़ी सेलिब्रेशन की वीडियो सिंगर मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसे खूब देखा जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ दोनों बच्चों के साथ ढोल की बीट पर खूब नाच रही हैं। उसके बाद कपिल शर्मा भी खुद को रोक नहीं पाते हैं और बेटे को गोद में उठा झूमने लगते हैं। लोहड़ी के मौके पर कपिल के घर मीका सिंह ने भी खूब रंग जमाया और सबके साथ जमकर मस्ती की।
इस वीडियो में मीका सिंह ड्रम सेट प्ले करते नजर आ रहे हैं। वहीं, कपिल शर्मा भी म्यूजिक में अपना हाथ आजमाते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल के घर लोहड़ी सेलिब्रेशन का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें, कपिल शर्मा जिंदगी पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम फनकार होगा। कपिल शर्मा की जिंदगी पर बॉयोपिक बनने के ऐलान कल यानि बीते शुक्रवार को हुआ है, जिसके बाद से वो खूब चर्चा में हैं और फैंस भी उनकी जिंदगी की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।