काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को लोग आज भी साथ देखना चाहते हैं। लोग आज भी इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। सुनील और कपिल के फैंस चाहते हैं ये दोनों एक साथ आकर फिर से दर्शकों को लोटपोट करें।
15 Mar, 2020 11:04 AMमुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को लोग आज भी साथ देखना चाहते हैं। लोग आज भी इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। सुनील और कपिल के फैंस चाहते हैं ये दोनों एक साथ आकर फिर से दर्शकों को लोटपोट करें। बीते दीनों कई ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि जल्द ही दोनों साथ आ सकते हैं। इसी बीच कपिल और सुनील का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कपिल और सुनील के साथ लीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह भी नजर आए। यह वीडियो किसी शादी के फंक्शन का है। फंक्शन में कपिल और मीका जहां सदाबहार बॉलीवुड सॉन्ग'ऐ मेरी जोहरा जबी' गा रहे हैं, तो सुनील ग्रोवर भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।
वीडियो में कपिल और सुनील एक दूसरे को गले लगाते भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को खुद मीका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'भाई कपिल शर्मा बहुत मजा आया।
इस बेहतरीन शाम के लिए धन्यवाद। भगवान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों पर अपनी कृपा बनाए रखे। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले सुनील और कपिल को बीते साल सलमान खान की पार्टी में देखा गया था। दोनों की पार्टी के दौरान की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थी।