बच्चे के आने के बाद कपल की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। कपल बच्चे के हंसने-रोने से लेकर उसकी हर छोटी-बड़ी चीज का ख्याल रखता है। उनकी पूरी जिंदगी जैसे बच्चे के आस-पास ही हो जाती है।ऐसा ही कुछ हाल काॅमेडी के किंग कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी का भी है। गिन्नी और कपिल के घर बीते साल 10 दिसंबर को नन्हीं परी की किलकारी गूंजी थी। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने ट्वीट कर दी थी।
13 Jun, 2020 01:41 PMमुंबई: बच्चे के आने के बाद कपल की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। कपल बच्चे के हंसने-रोने से लेकर उसकी हर छोटी-बड़ी चीज का ख्याल रखता है। उनकी पूरी जिंदगी जैसे बच्चे के आस-पास ही हो जाती है।ऐसा ही कुछ हाल काॅमेडी के किंग कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी का भी है।
गिन्नी और कपिल के घर बीते साल 10 दिसंबर को नन्हीं परी की किलकारी गूंजी थी। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने ट्वीट कर दी थी।
 
वहीं 10 जून को उनकी लाडली 6 महीने की हो गई है। इस दौरान अनायरा की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनायरा बेहद की क्यूट लग रही हैं। एक तस्वीर में नन्हीं अनायरा लाइट येलो कलर की फ्राॅक में दिख रही हैं।
इसके साथ अनायरा ने मैचिंग हेयरबैंड लगाया है। इस तस्वीर में अनायरा एकदम अपनी मां गिन्नी का कार्बन काॅपी लग रही हैं। इस तस्वीर के अलावा भी अनायरा की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बेटी संग समय बिता रहे हैं कपिल
देश में हुए लाॅकडाउन के कारण शूटिंग रुक गई हैं। ऐसे में कपिल बेटी संग काफी समय बिता रहे हैं। वह बेटी की तस्वीरें अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बता दें कि कपिल ने साल 2018 में 12 दिसंबर को गिन्नी संग शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।