main page

जाते जाते 2019:कपिल शर्मा समेत इन स्टार्स के घर गूंजी किलकारी, सेरोगेसी के जरिए मां बनी एकता

Updated 26 December, 2019 12:12:12 PM

बी-टाउन मे जब भी कोई स्टार किड आता है तो उस पर सबकी निगाहें टिक जाती हैं। उसके नाम, पहले कदम और उसकी हर एक तस्वीर का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये स्टार किड्स अपने स्टार माता-पिता की तरह काफी पॉपुलर हो जाते हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आज हम आपको इस पैकेज में बताएंगे जिन्हों

मुंबई: बी-टाउन मे जब भी कोई स्टार किड आता है तो उस पर सबकी निगाहें टिक जाती हैं। उसके नाम, पहले कदम और उसकी हर एक तस्वीर का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये स्टार किड्स अपने स्टार माता-पिता की तरह काफी पॉपुलर हो जाते हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आज हम आपको इस पैकेज में बताएंगे जिन्होंने साल 2019 में  जन्म लिया है और सभी एक से बढ़कर एक हैं।

Bollywood Tadka
 

ईशा देओल

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी इस साल दूसरी बार मां बनी हैं। ईशा ने 10 जून को बेटी को जन्म दिया था। बेटी के आने की खुशी में घर में खुशियां मनाई गई थीं। उन्होने अपनी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा। 

Bollywood Tadka

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के गर भी इसी साल किलराकी गूंजी। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 28 जुलाई 2019 को बेटे को जन्म दिया। अर्जुन के बेटे का नाम अरिक रामपाल है।

Bollywood Tadka

सुरवीन चावला

एक्ट्रेस सुरवीन चावला के घर 20 अप्रैल को बेटी की किलकारी गूंजी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ईवा रखा था।

Bollywood Tadka
 

समीरा रेड्डी

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी भी इस साल 12 जुलाई को दूसरी बार मां बनी हैं। समीरा के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया। समीरा अपने और बच्चे से जुड़ी कई जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ शेयर करती रही हैं। इसमीरा ने अपनी लाडली का नाम नायरा रखा। वह आए दिन फैंस संग उसकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

Bollywood Tadka

एमी जैक्सन

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने भी इस साल 23 सितंबर को बेटे की मां बनी। वह अक्सर अपने मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

Bollywood Tadka

सौम्या टंडन


पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में अपनी अदाओं से सभी दिल जीतने वाली 'अनीता भाभी' का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन ने इस साल एक बेटे को जन्म दिया। सोम्या ने अपने बेटे का नाम मिरान टंडन सिंह रखा। 


Bollywood Tadka

छवि मित्तल

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने वर्ष 2019 के मई में दूसरे बच्चे को जन्म दिया। छवि के घर एक बेटे की किलकारी गूंजी। उन्होंने अपने बेटे का नाम अरहाम हुस्सैन रखा है। 


कपिल शर्मा

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 10 दिसंबर को पेरेंट्स बने हैं। इसकी जानकारी कपिल ने अपने फैंस को ट्वीट कर दी। कपिल और गिन्नी की शादी की सालगिरह से ठीक 2 दिन पहले ही नन्हीं परी का जन्म हुआ। 

Bollywood Tadka
 

करण पटेल 
 

सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के रमन भल्ला यानि करण पटेल के लिए ये साल खुशियों से भरा रहा। करण पटेल और अंकिता भार्गव इस साल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। हाल ही में उन्होंने क्रिसमिस के मौके पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर की। शादी के 4 साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी है। कपल ने अपनी लाडली का नाम मेहर रखा है। 

Bollywood Tadka

प्रिया आहूजा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस प्रिया आहूजा रजदा ने 27 नवंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया। उन्होंने इस खुशखबरी को अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

Bollywood Tadka

माही विज

टीवी का क्यूट कपल माही विज और जय भानुशाली ने इसी साल 21 अगस्त अपने घर नन्हीं परी का स्वागत किया। आए दिन कपल अपनी लाडली तारा की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।

Bollywood Tadka

बरुन सौबती 

सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से लड़कियों के दिल की धड़कन बढ़ा देने वाले बरुन के घर इशी साल जून में किलकारी गूंजी।  उनकी पत्नी पश्मीना ने 28 जून को बच्ची को जन्म दिया था।

Bollywood Tadka

नवीना बोले 

'इशकबाज' एक्ट्रेस नवीना बोले और उनके पति करण जीत 9 मई को प्यारी सी बेटी के पैरंट्स बने। उन्होंने अपनी बेटी का नाम किमायरा रखा है।

Bollywood Tadka
 

विकास कलंत्री

विकास कलंत्री और प्रियंका कलंत्री 24 जुलाई को बेटे के पैरंट्स बने। इस खुशी के मौके पर उन्हें फैन्स के साथ अन्य स्टार्स ने भी बधाई दी थी। कपल ने अपने बेटे का नाम विहान रखा है।

Bollywood Tadka

एकता कपूर

टीवी क्वीन एकता कपूर भी इस साल 27 जनवरी को सेरोगेसी से मां बनी। उनके इस फैसले को लेकर खूब चर्चा हुई थी। बॉलीवुड में सेरोगेसी का चलन पुराना नहीं है। एकता ने आब तक अपने लाडले का चेहरा दिखाया है। हालांकि कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के दर्शन के दौरान उनके लाडले रवि की पहली तस्वीर सामने आई थी। 

: Smita Sharma

kapil sharmaekta kapoorsurveen chawlachhavi mittalparentsyear ender 2019BollywoodBollywood News and Gossipcelebrity Latest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...