काॅमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल के नाम का डंका अब विदेशो में भी बजने लगा है। हाल ही में लंदन में उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ जिसके बाद वह दुनिया के सबसे बड़े ''कॉमेडी किंग'' बन गए हैं।
18 May, 2019 11:42 AMमुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल के नाम का डंका अब विदेशो में भी बजने लगा है। हाल ही में लंदन में उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ जिसके बाद वह दुनिया के सबसे बड़े 'कॉमेडी किंग' बन गए हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने कपिल शर्मा को भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन में से एक के रूप में चुना था जिसके लिए कपिल को सम्मानित किया गया है।
इस अवॉर्ड के बाद कपिल शर्मा भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन बन गए हैं। हाल ही में, कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ के एक फैन पेज ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के सर्टिफिकेट की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में फैंस और दोस्तों प्यार और शुभकामनाएं जताने के लिए धन्यवाद किया है। इससे पहले भी कपिल का नाम 'फोर्ब्स इंडिया' सेलिब्रिटी की टॉप 100 लिस्ट में शामिल हो चुका है।
बता दें कि कपिल ने साल 2007 में कॉमेडी रियलिटी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह कई शोज में नजर आए। उन्हें कॉमेडी सर्कस, झलक दिखलाजा सीजन 6 और उस्तादों के उस्ताद जैसे शो में खूब पसंद किया गया है। कपिल ने बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त पंच से कपिल शर्मा ने फैंस के दिल में जगह बनाई।
कपिल ने फिल्म'किस किसको प्यार करूं' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह एक और फिल्म फिरंगी में नजर आए। हालांकि फैंस ने उन्हें फिल्मों में उतना पसंद नहीं किया, जितना काॅमेडी में किया।
काम की बात करें तो कपिल का शो 'द कपिल शर्मा शो' काफी सुर्खियों में हैं। फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। पिछले हफ्ते 7वें नंबर पर था लेकिन अबकी बार एक नंबर और नीचे पहुंच गया।