main page

कपिल शर्मा ने बाढ़ पीडितों के लिए लगाई मदद की गुहार, लोगों ने तारीफों की जगह दी भद्दी गालियां

Updated 24 August, 2019 08:50:47 AM

कपिल शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जैसे कि आप जानते है कि कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर अक्‍सर विवादों का शिकार होते रहते हैं। कभी अपने किसी ट्वीट के लिए तो कभी अपने किसी बयान के लिए। लेकिन हाल ही में कपिल ने पंजाब बाढ़ पीड़ि‍तों के लिए एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया कि तारीफ

मुंबईः कपिल शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जैसे कि आप जानते है कि कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर अक्‍सर विवादों का शिकार होते रहते हैं। कभी अपने किसी ट्वीट के लिए तो कभी अपने किसी बयान के लिए। लेकिन हाल ही में कपिल ने पंजाब बाढ़ पीड़ि‍तों के लिए एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया कि तारीफ की जगह उनकी जमकर किरकिरी हो गई। इस समय देश के कई राज्‍य बाढ़ की चपेट में हैं और लाखों लोगों को इसके चलते बेघर होना पड़ रहा है। लेकिन कपिल शर्मा ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया पर सिर्फ पंजाब की बाढ़ पर बात करते हुए एक वीडियो शेयर कर दिया।
Bollywood Tadka
इस वीडियो में कपिल पंजाब में आई बाढ़ के बाद वहां के लोगों की मदद की अपील करते दिख रहे हैं। वीडियो में कपिल ने अपने फॉलोवर्स से भी मदद की अपील की थी लेकिन ऐसे काम के लिए उन्हें तारीफें नहीं बल्कि भद्दी-भद्दी गालियां सुनने को मिलीं।

जी दरअसल, कपिल शर्मा ने वीडियो में कहा ''आप सभी जानते हैं कि पंजाब के कई हिस्सों में बाढ़ आई हुई है। पंजाब के बहुत सारे परिवार बाढ़ की वजह से बेघर हो चुके हैं। ऐसे समय में इन सब लोगों को हमारी मदद की बहुत जरूरत है। ऐसी मुश्किल घड़ी में हम सबका फर्ज बनता है कि परिवार के किसी सदस्य की तरह मदद के लिए आगे आएं, आपकी जरा सी कोशिश उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। तो आपसे जितना भी बन पड़े उनकी मदद करें।''
Bollywood Tadka
वहीं इस वीडियो में कपिल शर्मा ने 'खालसा ऐड' नम की संस्था का नाम लिया जिसके साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद का काम किया जा सकता है।
Bollywood Tadka
इसी के साथ इस वीडियो में कपिल शर्मा ने सिर्फ पंजाब में आई बाढ़ की बात की है जिससे लोगों को बुरा लगा है।

 

: Pawan Insha

kapil sharmakapilflood in punjabflood indiabollywoodbollywood hindi newsbollywood top newsbollywood tadkabollywood khabarbollywood top news

loading...